Goldy Brar Murder: मारा गया Sidhu Moosewala मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, उर्फ सतिंदरजीत सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Goldy Brar Murder: Sidhu Moosewala मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, उर्फ सतिंदरजीत सिंह मारा गया। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ मारा गया है। सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है। गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है।

Goldy Brar Murder News

Sidhu Moosewala मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, उर्फ सतिंदरजीत सिंह मारा गया। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ मारा गया है। सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है। गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है।

पंजाब पुलिस में थे Goldy Brar के पिता

Goldy Brar का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। जन्म 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ। बता दें कि गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसका नाम मीडिया में चर्चा में है। हालांकि इससे पहले भी वह कई वारदात कर चुका था। चंडीगढ़ में चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्तूबर 2020 की रात पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Goldy Brar का चचेरा भाई गुरलाल था लॉरेंस का नजदीकी

Goldy Brar का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी था। गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब नई जंग की शुरुआत है, सड़कों पर खून नहीं सूखेगा।

इस बीच Goldy Brar स्टडी वीजा पर कनाडा पढ़ाई करने जा चुका था। मगर गुरलाल की हत्या के बाद वह जरायम की दुनिया में कूद पड़ा। कनाडा से ही गोल्डी ने हत्याओं की साजिश रचनी शुरू की और कई वारदातों को अपने गुर्गों से अंजाम दिलवाया। इन्हीं में एक वारदात थी गुरलाल सिंह की हत्या। 18 फरवरी 2021 को पंजाब के फरीदकोट में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोल्डी बराड़ ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने की खातिर ही यूथ कांग्रेस नेता को मरवाया था।

मई 2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या

Goldy Brar Murder
Goldy Brar Murder

29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी। गोल्डी ने हत्या की वजह भी बताई थी। गोल्डी के मुताबिक मोहाली में मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल लोगों को मूसेवाला के मैनेजर ने आश्रय दिया था। बाद में मूसेवाला ने अपने मैनेजर की मदद की। इसी रंजिश में लॉरेंस गैंग ने मूसेवाला की हत्या की। पंजाब के मुक्तसर जिले के मलौट में रणजीत सिंह उर्फ राणा सिद्धू की हत्या में भी Goldy Brar शामिल था। हत्याओं से शुरु हुआ अपराध का यह सिलसिला अभी तक जारी है।

Also Read:

Join Telegram | WhatsAppClick Here | Click Here
Official Website Google NewsClick Here | Click Here

Author

  • The motive of the owner of this website is to make the news reach the people with time. This Website provide all the Information related to Latest News, Finance, Education, Entertainment, Health, Sports e.t.c

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

x
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

fb-share-icon
Share
बस इतनी कीमत में Royal Enfield Hunter 350 आप अपने घर ले जाएं Ola की बोलती बंद करने के लिए Ather ने लॉन्च कर दिया दमदार स्कूटर, कीमत सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस ओर प्रोसीजर के साथ Vivo T2x ने लांच किया अब तक का सबसे बेस्ट स्मार्टफोन वजन बढ़ाना है तो पिए यह 5 शेख, 1 महीने के अंदर करे Weight Gain दुनिया के 10 सबसे धनी देशों के नाम Top 10 Richest Country In The World