Republic Day speech: हम भारत में गणतंत्र दिवस क्यो मनाते हैं? जाने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से जुडे 10 जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय सेना देश की सीमाओ पर गश्त लगाने के लिए सन् 1959 में ब्रिटेन से Royal Enfield Bullet को मंगाया था | पहले Republic Day से ठीक 12 वर्ष बाद उस समय भी इसका नाम Enfield Bullet ही था

Republic Day
भारतीय सेना – फोटो – सोशल मीडिया

Republic Day के दिन नई दिल्ली:

भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह बडे धूमधाम से मनाया जाता है। देश की राजधानी New Delhi के इंडिया गेट पर इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है. इंडिया गेट पर आयोजित Republic Day परेड के दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियो के बीच भारतीय सेना, अद्र्धसैनिक बल और विभिन्न राज्यों की पुलिस के जवान मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए भी दिखाई देते है. इस बार 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा | इसका मतलब हमारा देश गणतंत्र के रुप में 76वें वर्ष मे प्रवेश कर रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रांन 75वे गणतंत्र दिवस की परेड मे मुख्य अतिथि होंगे |

Republic Day speech in hindi : गणतंत्र दिवस पर भाषण

आदरणीय मुख्य अतिथि, मेरे अध्यापकगण और मेरे साथियों…… आज India अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यानी हम लोग 76वें गणतंत्र वर्ष मे प्रवेश कर आज हैं | 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है | सबसे पहले मै आपको बताना चाहता हूं कि Republic Day मतलब गणतंत्र दिवस क्यो मनाया जाता है | दरअसल 15 अगस्त 1947 को भले हीं देश आजाद हो गया हो गया था लेकिन तब हमारे पास अपना संविधान नही था| आजादी के तीन साल बाद हमे अपना संविधान मिला | 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था | इस दिन ही हमारे देश को अपना संविधान मिला था | संविधान के बिना कोई देश नहीं चल सकता है | संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया | आज इसी ऐतिहासिक और शुभ दिन की 75वीं सालगिरह है| इस शुभ घडी पर मैं आप सभी को, देश और विदेश में रहने वाले सभी भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूँ |

भारतीय संविधान’ दुनिया में सबसे लंबा लिखित संविधान है। Republic Day मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान का सम्मान करना और हमारे देश के स्वतत्रंता सेनानियो को श्रध्दांजली देना है जिन्होंने स्वतत्रंता संग्राम के दौरान अपनी जान गंवाई है|

स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डां. राजेन्द्र प्रसाद जी द्वारा 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद भारत में गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया था | गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को इसलिए मनाते हैं, क्योकि इस दिन साल 1930 मे ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ ने ब्रिटिश हुकूमत से पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी |

हर साल, किसी अन्य देश या राष्ट्र के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री Republic Day के मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होता है। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी भारत के गणतंत्र दिवस समारोह मे मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे | भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशियन के राष्ट्रपति सुखर्णो थे| इस कार्यक्रम का अंत 29 जनवरी को विजय चौक पर ‘बीटिंग सेरेमनी’ के साथ होता है। इसी के साथ दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होता है।

Republic Day
भारतीय सेना – फोटो – सोशल मीडिया

Happy Republic Day:

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

आन देश की, शान देश की | देश की हम संतान, तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये है पहचान | दे सलामी इस तिरंगें को, जो तेरी शान हैं, सिर हमेशा ऊंचा रखना इस तिरंगें का जब तक तुझमें जान है | तिरंगा है आन मेरी, तिरंगा है शान मेरी, तिरंगा रहे ऊंचा सदा हमारा तिरंगें से है धरती महान मेरी | गूंज रहा है दुनिया में, हिंदुस्तान का नारा, चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा | सुन ले ए नादान दिल हमारे, एक है हम और एक ही हमारी जान , भारत हमारा है और हम है इसकी शान | कुछ नशा तिरंगें की आन है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Republic Day
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Republic Day speech: हम भारत में गणतंत्र दिवस क्यो मनाते हैं? जाने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से जुडे 10 जानकारी”

  1. Great post! I enjoyed reading it and learned a lot. Your writing style is engaging and easy to follow, and the information you provided was very helpful. Thank you for sharing your knowledge and expertise on this topic. Keep up the good work.

    Reply

Leave a Comment

Deepika Padukone Baby News, रणवीर की हुई ख्वाहिश पूरी Moto Edge 50 Fusion Price In India यह है इंडिया के टॉप 10 प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज Top 10 Private Engineering College बस इतनी कीमत में Royal Enfield Hunter 350 आप अपने घर ले जाएं Top 10 Richest Person in the world 2024 List